रवींद्र जयंती 2026: टैगोर की जयंती 7 और 9 मई, दो दिन क्यों मनाई जाती है
कौन थे रवींद्रनाथ टैगोर?
रवींद्रनाथ टैगोर महान कवि, लेखक, संगीतकार और दार्शनिक थे. उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिलने वाला पहला एशियाई माना जाता है.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary)दो तारीखों पर क्यों मनती है जयंती?
टैगोर जयंती ग्रेगोरियन और बंगाली कैलेंडर, दोनों के आधार पर मनाई जाती है. इसी वजह से तारीख अलग-अलग होती है.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary) 7 मई का क्या महत्व?
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोरासांको में हुआ था.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary) क्या है 'पोचीशे बोइशाख'?
बंगाली कैलेंडर में टैगोर का जन्म बोइशाख महीने की 25वीं तारीख को हुआ था, जिसे 'पोचीशे बोइशाख' कहा जाता है.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary)2026 में 9 मई को क्यों मनाई जा रही जयंती?
2026 में बंगाली कैलेंडर के अनुसार बोइशाख की 25वीं तारीख 9 मई को पड़ रही है, इसलिए बंगाल में इसी दिन मुख्य आयोजन होंगे.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary)बंगाल में क्यों खास है यह दिन?
पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में रवींद्र जयंती सिर्फ जन्मदिन नहीं, बल्कि संस्कृति, साहित्य और संगीत का बड़ा उत्सव मानी जाती है.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary)टैगोर के सबसे बड़े योगदान
टैगोर ने 'गीतांजलि' लिखी, भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान रचे और शांतिनिकेतन में विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना की.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary)आज भी जिंदा है टैगोर की विरासत
रवींद्र संगीत, कविताएं और उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं. यही वजह है कि उनकी जयंती हर साल खास अंदाज में मनाई जाती है.
Credit: pinterest ( Ankesh Adhikary) View More Web Stories