विश्व चॉकलेट दिवस 2026: दुनिया की 6 सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

विश्व चॉकलेट दिवस 2026: दुनिया की 6 सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Shraddha Mishra

विश्व चॉकलेट दिवस खास

विश्व चॉकलेट दिवस खास

हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। यह दिन यूरोप में वर्ष 1550 के आसपास चॉकलेट के आगमन की याद में मनाया जाता है। चॉकलेट आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय मिठाइयों में शामिल है, लेकिन कुछ खास चॉकलेट्स की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है।

Credit: Pinterest/@prohorovaion1

फ्रोजन हाउट चॉकलेट

फ्रोजन हाउट चॉकलेट

Frozen Haute Chocolate दुनिया की सबसे महंगी मिठाइयों में गिनी जाती है। इसकी कीमत 25,000 डॉलर यानी 23 लाख तक बताई जाती है। इसे दुर्लभ कोको, आइसक्रीम और दूध से तैयार किया जाता है तथा 24 कैरेट खाने योग्य सोने और हीरे जड़े बर्तन में परोसा जाता है।

Credit: Pinterest/@nemetjoussef

टोआक चॉकलेट

टोआक चॉकलेट

To’ak Chocolate की एक बार की कीमत 300 से 400 डॉलर यानी 30 हजार तक होती है। इसे इक्वाडोर के बेहद दुर्लभ Nacional Cocoa Beans से बनाया जाता है। वाइन और व्हिस्की की तरह लकड़ी के बैरल में एजिंग, सीमित उत्पादन और लक्जरी पैकेजिंग इसकी कीमत बढ़ा देते हैं।

Credit: Pinterest/@ChocoBlissSweetRichTreats

डेबौवे एंड गैलाइस

डेबौवे एंड गैलाइस

फ्रांस का ऐतिहासिक ब्रांड Debauve & Gallais Le Livre लगभग 550-600 डॉलर प्रति बॉक्स में मिलता है। इसकी हस्तनिर्मित चॉकलेट, किताब जैसी प्रीमियम पैकेजिंग, बेहतरीन सामग्री और शाही विरासत इसे दुनिया की सबसे खास और महंगी चॉकलेट्स में शामिल करती है।

Credit: Pinterest/@DebauveEtGallaisOfficiel

स्वारोवस्की वाली चॉकलेट

स्वारोवस्की वाली चॉकलेट

Swarovski Crystal Chocolate Box की कीमत करीब 10,000 डॉलर तक बताई जाती है। इन चॉकलेट्स को स्वारोवस्की क्रिस्टल, सोने, प्लैटिनम, रेशमी सजावट और विशेष पैकेजिंग के साथ तैयार किया गया था, जिससे यह एक लग्जरी गिफ्ट और कलेक्टर्स आइटम बन गई।

Credit: Pinterest/@rttkwt

गोडिवा जी कलेक्शन

गोडिवा जी कलेक्शन

विश्व प्रसिद्ध Godiva “G” Collection की कीमत 120-150 डॉलर प्रति बॉक्स तक होती है। इसमें प्रीमियम कोको से बने प्रालिन, ट्रफल और गनाश चॉकलेट्स शामिल हैं। इसकी लोकप्रियता का कारण ब्रांड वैल्यू, बेहतरीन गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग है।

Credit: Pinterest/@neimanmarcus

ला मेडलिन औ ट्रूफ़

ला मेडलिन औ ट्रूफ़

La Madeline au Truffe की कीमत लगभग 250 डॉलर प्रति पीस है। इसे वैलरोना डार्क चॉकलेट, फ्रेंच Perigord Truffle, क्रीम और वेनिला से तैयार किया जाता है। दुर्लभ ट्रफल्स और पूरी तरह हाथ से तैयार होने के कारण इसे दुनिया की सबसे प्रीमियम चॉकलेट्स में गिना जाता है।

Credit: Pinterest/@juliemarieeats

क्यों होती हैं महंगी?

क्यों होती हैं महंगी?

इन लग्जरी चॉकलेट्स की कीमत सिर्फ स्वाद की वजह से नहीं होती। दुर्लभ कोको बीन्स, प्रीमियम सामग्री, सीमित उत्पादन, हाथ से तैयार करने की प्रक्रिया, सोने-हीरे की सजावट, शानदार पैकेजिंग और ब्रांड की प्रतिष्ठा इन्हें दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट्स में शामिल करती है।

Credit: Pinterest/@ChocolateDreamsSweet

विश्व चॉकलेट दिवस 2026: दुनिया की 6 सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

विश्व चॉकलेट दिवस के मौके पर जानिए दुनिया की छह सबसे महंगी चॉकलेट्स के बारे में। इनकी कीमत प्रीमियम कोको, दुर्लभ सामग्री, सोने-हीरे की सजावट, लग्जरी पैकेजिंग और सीमित उत्पादन जैसी खास वजहों से लाखों रुपये तक पहुंच जाती है।