Yoga Day 2026: ये Wishes, Quotes और Status करें शेयर


2026/06/20 19:42:55 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

    हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह दिन लोगों को योग के महत्व और हेल्थी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करता है.

Credit: Pinterest

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?

    साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया और आज इसे दुनियाभर में मनाया जाता है.

Credit: Pinterest

योग क्यों है खास?

    योग न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक तनाव कम करने में भी मदद करता है. नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में संतुलन आता है.

Credit: Pinterest

योग दिवस पर खास संदेश

    "हर सांस में सकारात्मकता और हर आसन में शक्ति मिले. योग आपके जीवन में शांति, ऊर्जा और खुशियां लेकर आए."

Credit: Pinterest

योग विचार

    "योग स्वयं की यात्रा है, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा." योग हमें अपने भीतर झांकने और बेहतर इंसान बनने का अवसर देता है.

Credit: Pinterest

योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं

    योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है. इस योग दिवस संकल्प लें कि बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे.

Credit: Pinterest

View More Web Stories