ज्योतिष के अनुसार नाक में नथ पहनने से महिलाओं को होते हैं ये लाभ


2026/05/19 19:46:44 IST

नथनी का खास महत्व

    भारतीय संस्कृति में नाक की नथ सिर्फ गहना नहीं मानी जाती. इसे सुंदरता, परंपरा, नारी शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो महिलाओं के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाती है.

Credit: Pinterest

शुक्र ग्रह से संबंध

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नाक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. नथनी पहनने से प्रेम, आकर्षण, रिश्तों में मिठास और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है. खासकर बाईं ओर नथ पहनना शुभ माना जाता है.

Credit: Pinterest

मन रहता हैशांत

    मान्यता है कि नथनी पहनने से महिलाओं का मन शांत रहता है और भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है. यह जरूरत से ज्यादा सोचने और तनाव जैसी स्थितियों को कम करने में भी सहायक मानी जाती है.

Credit: Pinterest

वैवाहिक सुख का प्रतीक

    कई परंपराओं में विवाहित महिलाएं नथनी को प्रेम, समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन का प्रतीक मानती हैं. ऐसा माना जाता है कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य और अपनापन बढ़ाती है.

Credit: Pinterest

सोना-चांदी का प्रभाव

    ज्योतिष के अनुसार सोने की नथनी आत्मविश्वास, समृद्धि और आकर्षण बढ़ाने वाली मानी जाती है. वहीं चांदी की नथनी मन को शांत रखकर भावनाओं को संतुलित करने में मददगार बताई जाती है.

Credit: Pinterest

स्त्री ऊर्जा से जुड़ाव

    आयुर्वेद और पारंपरिक मान्यताओं में बायां नथुना स्त्री ऊर्जा और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ा माना गया है. यही वजह है कि पुराने समय में महिलाओं के लिए नाक छिदवाने की परंपरा प्रचलित थी.

Credit: Pinterest

View More Web Stories