क्यों दुनिया की सबसे रहस्यमयी गुफाओं में गिनी जाती है अमरनाथ? जानिए 6 हैरान करने वाले राज
बर्फ से अपने आप बनता है शिवलिंग
अमरनाथ गुफा का सबसे बड़ा आकर्षण प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग है. मान्यता है कि यह किसी इंसान द्वारा नहीं बनाया जाता, बल्कि गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से स्वयं निर्मित होता है.
Credit: AI Generatedचंद्रमा के साथ बदलता है शिवलिंग का आकार
कहा जाता है कि बर्फ का शिवलिंग चंद्रमा की कलाओं के अनुसार छोटा-बड़ा होता है. पूर्णिमा के आसपास इसका आकार सबसे बड़ा माना जाता है, जबकि अमावस्या की ओर यह धीरे-धीरे छोटा होने लगता है.
Credit: AI Generatedयहीं सुनाई गई थी अमर कथा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य इसी गुफा में बताया था. इसी वजह से इस स्थान को बेहद पवित्र और दिव्य माना जाता है.
Credit: AI Generatedयात्रा मार्ग से जुड़ी हैं शिव की निशानियां
मान्यता है कि गुफा तक पहुंचने से पहले भगवान शिव ने अपने साथ की कई वस्तुएं अलग-अलग स्थानों पर छोड़ी थी. इसलिए पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी जैसे पड़ाव भी विशेष धार्मिक महत्व रखते हैं.
Credit: AI Generatedहजारों साल पुरानी मानी जाती है गुफा
अमरनाथ गुफा का उल्लेख राजतरंगिणी, नीलमत पुराण और अन्य प्राचीन ग्रंथों में मिलता है. कई विद्वान इसे हजारों वर्ष पुराना मानते हैं, जबकि कुछ इसे महाभारत काल से जोड़ते हैं.
Credit: AI Generatedआस्था और रहस्य का अनोखा संगम
करीब 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह गुफा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग, पौराणिक कथाएं और हिमालय का कठिन सफर इसे भारत के सबसे रहस्यमयी और पवित्र तीर्थों में शामिल करते हैं.
Credit: AI Generated View More Web Stories