इन दिनों भूलकर भी न बनाएं रोटी, वास्तु के अनुसार नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
रोटी बनाने के नियम
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रोटी बनाने से जुड़े कई विशेष नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि कुछ शुभ तिथियों और धार्मिक अवसरों पर तवे पर रोटी नहीं बनानी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है.
Credit: AI Generatedशीतला अष्टमी का नियम
चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी शीतला अष्टमी (बासोड़ा) के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता. इस दिन ताजा भोजन बनाने की बजाय एक दिन पहले तैयार किया गया बासी भोजन मां शीतला को अर्पित किया जाता है और वही प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है.
Credit: AI Generatedनागपंचमी पर न चढ़ाएं तवा
नागपंचमी के दिन लोहे के तवे और कड़ाही का उपयोग वर्जित माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार तवा नाग के फन का प्रतीक होता है. इसलिए इस दिन रोटी नहीं बनाई जाती, बल्कि पूरी, हलवा या अन्य सात्विक व्यंजन तैयार किए जाते हैं.
Credit: AI Generatedशरद पूर्णिमा की मान्यता
अश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर भी तवे पर रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता. इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए विशेष रूप से खीर, पूरी और अन्य सात्विक पकवान बनाए जाते हैं. यह दिन समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है.
Credit: AI Generatedदीपावली पर खास परंपरा
दीपावली के दिन विशेषकर रात के समय रोटी बनाने की परंपरा नहीं है. मां लक्ष्मी के पूजन के लिए घरों में पूरी, मिठाइयां और अन्य विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं. इसे धन, वैभव और शुभ फल प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है.
Credit: AI Generatedमृत्यु के दिन नियम
यदि परिवार में किसी सदस्य का निधन हो जाए तो उस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता और रोटी भी नहीं बनाई जाती. अंतिम संस्कार तक भोजन की व्यवस्था सामान्यतः पड़ोसियों या रिश्तेदारों के घर से होती है. इसे शोक परंपरा का हिस्सा माना जाता है.
Credit: AI Generatedतेरहवीं तक परंपरा
कई क्षेत्रों में तेरहवीं की क्रिया पूरी होने तक सामान्य रोटी नहीं बनाई जाती. इस दौरान केवल पूड़ी या तले हुए भोजन बनाने की परंपरा निभाई जाती है. हालांकि यह नियम अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में भिन्न हो सकता है.
Credit: AI Generatedक्या है धार्मिक कारण?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तवे को राहु का प्रतीक माना गया है. इसलिए कुछ विशेष पर्वों और शुभ अवसरों पर तवे पर रोटी सेंकने के बजाय पूरी, हलवा और मीठे पकवान बनाना शुभ माना जाता है. इन्हें समृद्धि, उत्सव और मां लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है.
Credit: AI Generated View More Web Stories