लठमार से रॉयल होली तक..भारत की 8 सबसे धमाकेदार जगहें, जहां रंगो का जश्न बन जाता है यादगार


2026/02/27 15:36:10 IST

मथुरा - कृष्ण नगरी की दिव्य होली

    होली का असली रंग देखने के लिए मथुरा से बेहतर जगह नहीं. यहां हफ्तों पहले जश्न शुरू हो जाता है और पूरा शहर रंगों में डूब जाता है.

Credit: pinterest

वृंदावन - फूलों की होली का जादू

    बांके बिहारी मंदिर में खेली जाने वाली फूलों की होली दुनियाभर में मशहूर है. यहां गुलाल के साथ फूलों की बारिश उत्सव को दिव्य बना देती है.

Credit: pinterest

बरसाना - लठमार होली का रोमांच

    बरसाना और नंदगांव की लठमार होली अनोखी परंपरा के लिए जानी जाती है. यहां महिलाएं मजाक में पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और माहौल हंसी-ठिठोली से भर जाता है.

Credit: pinterest

जयपुर - शाही अंदाज की होली

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में होली शाही ठाठ-बाट के साथ मनाई जाती है. लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और राजसी जुलूस इसे खास बनाते हैं.

Credit: pinterest

उदयपुर – झीलों के शहर की रॉयल होली

    उदयपुर में शाही परिवार की परंपराओं के साथ होली का उत्सव मनाया जाता है. यहां की रॉयल होली विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करती है.

Credit: pinterest

शांतिनिकेतन – बसंत उत्सव की सांस्कृतिक छटा

    पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में बसंत उत्सव के रूप में होली मनाई जाती है. लोग पीले वस्त्र पहनकर गीत, नृत्य और गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं.

Credit: pinterest

आनंदपुर साहिब - होला मोहल्ला का जोश

    पंजाब में होली को ‘होला मोहल्ला’ के रूप में मनाया जाता है. यहां युद्ध कौशल, घुड़सवारी और शौर्य प्रदर्शन के साथ रंगों का उत्सव मनता है.

Credit: pinterest

वाराणसी - मसान की होली का रहस्य

    वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर खेली जाने वाली ‘मसान की होली’ बेहद अनोखी है. यहां चिता की भस्म से होली खेली जाती है, जो आस्था और परंपरा का अनूठा संगम है.

Credit: pinterest

View More Web Stories