महाशिवरात्रि 2026: शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से होगी तरक्की


2026/02/14 14:46:18 IST

गंगाजल से शुद्धिकरण

    सबसे पहले शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें. यह मन और वातावरण को शुद्ध करता है, जिससे सकारात्मक विचारों का संचार होता है.

Credit: social media

कच्चे दूध से अभिषेक

    आर्थिक स्थिरता और धन वृद्धि के लिए शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं.

Credit: social media

गन्ने का रस

    जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है.

Credit: social media

बेलपत्र और अक्षत

    बेलपत्र पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर अर्पित करने से ऐश्वर्य बढ़ता है. साथ ही, अटूट अक्षत (चावल) चढ़ाने से मां लक्ष्मी की स्थाई कृपा बनी रहती है.

Credit: social media

शमी के पत्ते

    तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शमी के पत्ते चढ़ाएं. पूजा के बाद एक पत्ता तिजोरी में रखना धन लाभ के लिए लाभकारी माना जाता है.

Credit: social media

भांग और धतूरा

    अपने दोषों और बुरी आदतों को त्यागने के संकल्प के साथ भांग-धतूरा अर्पित करें. यह मानसिक शांति और कार्यक्षेत्र में एकाग्रता प्रदान करता है.

Credit: social media

शहद का अर्पण

    वाणी में मधुरता और समाज में मान-सम्मान पाने के लिए शहद का प्रयोग करें. इससे व्यापारिक संबंधों में सुधार आता है.

Credit: social media

View More Web Stories