होली के जश्न को इन पारंपरिक व्यंजनों से बनाए और भी खास
होली और स्वाद का संगम
होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि मिठास और चटपटे स्वाद का भी त्योहार है. इस दिन खास पकवान बनाना परंपरा का हिस्सा है.
Credit: pinterestगुजिया- होली की शान
मावा, सूखे मेवे और नारियल की मीठी स्टफिंग से भरी कुरकुरी गुजिया हर घर की पहली पसंद होती है. बिना गुजिया होली अधूरी मानी जाती है.
Credit: pinterestदही भल्ले- खट्टा-मीठा स्वाद
नरम उड़द दाल के भल्ले, ऊपर से दही, इमली और हरी चटनी… दही भल्ले हर होली पार्टी की जान होते हैं.
Credit: pinterestमालपुआ- मिठास का तड़का
घी में तले हुए मालपुए जब चाशनी में डूबते हैं और रबड़ी के साथ परोसे जाते हैं, तो स्वाद दोगुना हो जाता है.
Credit: pinterestनमकपारे- कुरकुरा मजा
चाय के साथ परोसे जाने वाले नमकपारे पहले से बनाकर रखे जा सकते हैं. ये लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं.
Credit: pinterestमठरी- हर उम्र की पसंद
खस्ता और मसालेदार मठरी होली के मेहमानों के लिए परफेक्ट स्नैक है.
Credit: pinterestठंडाई- ठंडक का एहसास
बादाम, सौंफ, काली मिर्च और इलायची से बनी ठंडाई शरीर को ठंडक देती है और त्योहार का मजा बढ़ाती है.
Credit: pinterest View More Web Stories