Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
नौतपा 2026 25 मई से शुरू
25 मई 2026 से साल के सबसे गर्म 9 दिन नौतपा शुरू हो रहे हैं. ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा. इन दिनों में दिन का तापमान काफी बढ़ सकता है.
Credit: Pinterestनौतपा क्यों पड़ता है इतना गर्म?
ज्योतिष के अनुसार सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है. रोहिणी चंद्रमा का नक्षत्र है जो शीतल है, लेकिन सूर्य इसके प्रभाव को सोख लेते हैं. वैज्ञानिक रूप से भी इन दिनों सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिससे गर्मी चरम पर पहुंच जाती है.
Credit: Pinterestतुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत
नौतपा के दौरान तुला राशि के लोगों के रुके काम पूरे होंगे. ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई कमाई के अच्छे अवसर बनेंगे. साख और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ने वाले हैं.
Credit: Geminiसिंह राशि को मिलेगा बड़ा फायदा
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए नौतपा उनके लिए खास होगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और लीडरशिप क्षमता निखरेगी. व्यापार में बड़ी डील हो सकती है. नया काम शुरू करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा.
Credit: Geminiधनु राशि वालों के करियर में बदलाव
धनु राशि के जातकों के लिए नौतपा करियर में अच्छी प्रगति लाएगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में सफलता मिलने के योग हैं.
Credit: Geminiमीन राशि वालों की होगी धन-वृद्धि
मीन राशि के लोगों के लिए नौतपा धन लाभ का समय है. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पारिवारिक सुख बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार देखने को मिल सकता है.
Credit: Pinterest View More Web Stories