Numerology: दिल के सबसे अमीर होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, दूसरों के लिए कर देते हैं सब कुछ!
दिल से अमीर होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो स्वभाव से बेहद उदार और दयालु माने जाते हैं. दूसरों की मदद करना इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान होती है.
Credit: Pinterestमूलांक 3: परोपकार की भावना से भरपूर
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. ये लोग दूसरों की परेशानियां देखकर तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं और समाज सेवा में विशेष रुचि रखते हैं.
Credit: Pinterestज्ञान और सहयोग बांटने में आगे
मूलांक 3 वाले जातक सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं करते, बल्कि अपने अनुभव और ज्ञान से भी लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. इनके भीतर निस्वार्थ सेवा का भाव होता है.
Credit: Pinterestमूलांक 6: संवेदनशील और केयरिंग
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है. ये लोग दूसरों के दुख को अपना समझते हैं और अपनों की खुशियों के लिए हर संभव प्रयास करते हैं.
Credit: Pinterestमूलांक 9: मानवता के सच्चे साथी
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 9 के अंतर्गत आते हैं. इनका दिल बेहद बड़ा होता है और जरूरतमंदों की मदद के लिए ये बिना किसी स्वार्थ के आगे बढ़ते हैं.
Credit: Pinterestक्या आपका भी है इनमें से कोई मूलांक?
मूलांक 3, 6 और 9 वाले लोग अपनी दयालुता, सहानुभूति और सेवा भावना के कारण खास माने जाते हैं. ऐसे लोग अपने अच्छे कर्मों से दूसरों के जीवन में खुशियां बिखेरते हैं.
Credit: Pinterest View More Web Stories