Somnath Amrit Mahotsav 2026: PM मोदी ने सोमनाथ में किया कुंभाभिषेक, जानें इसका अर्थ और महत्व
75 वर्षों बाद हुआ कुंभाभिषेक
आज का दिन सोमनाथ मंदिर के लिए बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है. आज से 75 वर्ष पहले स्वतंत्रता के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ था. आज इस खास पर्व को पूरा देश मना रहा है.
पीएम मोदी ने की कुंभाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमनाथ में कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण किया. उन्होंने इस पावन अवसर पर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और समाज की मंगलकामना की.
कुंभाभिषेक का अर्थ
कुंभाभिषेक एक पवित्र हिंदू अनुष्ठान है जिसमें मंदिर की मूर्ति और परिसर पर पवित्र जल, दूध, घी आदि से अभिषेक किया जाता है. यह मंदिर की दिव्य शक्ति को पुनः स्थापित और सक्रिय करने का मुख्य विधान माना जाता है.
आध्यात्मिक महत्व
कुंभाभिषेक को आध्यात्मिक ऊर्जा को पुनर्जीवित करने वाला विशेष अनुष्ठान माना जाता है. यह मंदिर की प्राण-शक्ति को मजबूत करता है और भक्तों में नई आस्था का संचार करता है.
अमृत महोत्सव का हिस्सा
यह कुंभाभिषेक सोमनाथ अमृत महोत्सव 2026 का प्रमुख कार्यक्रम है. इस आयोजन के जरिए मंदिर की प्राचीन गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई दी जा रही है.
विशेष व्यवस्थाएं
आज सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के लिए भव्य तैयारियां की गईं. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह अनुष्ठान अत्यंत भव्य और भावपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
View More Web Stories