Vastu Tips: घर में लगे ये पौधे बना सकते हैं आपको कंगाल! कहीं आपके आंगन में तो नहीं?


2026/06/14 17:32:41 IST

कांटेदार पौधे बढ़ाते हैं तनाव

    घर के मुख्य द्वार या आंगन में कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और तनाव बढ़ने लगता है. इस लिए आप अपने घर पर इस पौधे को न लगाकर, इन पौधो को लगा सकते हैं,

Credit: Pinterest

बोनसाई रोक सकता है तरक्की

    बोनसाई पौधे देखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इन्हें शुभ नहीं माना गया है. इन पौधों की सीमित वृद्धि को जीवन और करियर में रुकावटों का प्रतीक माना जाता है. इसे आप अपने घर में लगा सकते हैं.

Credit: Pinterest

इमली का पेड़ ला सकता है नकारात्मकता

    वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर के आसपास इमली का पेड़ होना अच्छा नहीं माना जाता. इससे मानसिक अशांति, भय और घर के वातावरण में नकारात्मकता बढ़ सकती है.

Credit: Pinterest

दूध निकलने वाले पौधों से रहें दूर

    मदार, आक या अन्य ऐसे पौधे जिनसे सफेद दूध जैसा रस निकलता है, उन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ये पौधे आर्थिक परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं.

Credit: Pinterest

सूखे पौधे बनते हैं दुर्भाग्य का कारण

    घर में मुरझाए या सूखे पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता. ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं और उदासी व निराशा का माहौल बना सकते हैं.

Credit: Pinterest

सुख-समृद्धि के लिए करें सही पौधों का चुनाव

    वास्तु के अनुसार घर में हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ पौधे लगाने चाहिए. तुलसी, मनी प्लांट और अशोक जैसे पौधे सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं.

Credit: Pinterest

View More Web Stories