कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न? जानें आसान तरीका
संकटमोचन
सनातन धर्म में भगवान हनुमान को संकटमोचन यानी संकटों को हरने वाले के रूप में पूजा जाता है.
Credit: Freepikविशेष पूजा
मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है.
Credit: Freepikसंकटों को हरने वाले
इन दिनों की गई पूजा-अर्चना बड़े से बड़े संकटों को भी टालने में सहायक होती है और घर में सुख-शांति का वातावरण स्थापित करती है.
Credit: Freepikसिंदूर चोला
भगवान हनुमान को नारंगी रंग का सिंदूर अत्यंत प्रिय है. मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
Credit: Freepikचमेली का तेल
बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करने से पूर्व उसमें चमेली का तेल मिलाना सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने वाला माना जाता है.
Credit: Freepikदीपक का चमत्कार
पूजा के दौरान चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करने से घर में सुख-शांति और सौहार्द का आगमन होता है.
Credit: Freepikराम नाम का जाप
भगवान राम के नाम का निरंतर जाप करने से भगवान हनुमान शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं.
Credit: Freepikमंदिर की परिक्रमा
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करना और मंदिर की परिक्रमा करना अत्यंत शुभ कार्य माना जाता है.
Credit: Freepikवस्तुओं का दान
इस दिन लाल वस्त्र, लाल चंदन, बादाम अथवा तांबे के बर्तन जैसी वस्तुओं का दान करना एक पुण्यकारी कार्य माना जाता है.
Credit: Freepik View More Web Stories