'उसे मत रोको, बस खेलने दो...' वैभव सूर्यवंशी पर सचिन की बड़ी सलाह
15 साल का क्रिकेट सनसनी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी कर खुद को भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर लिया.
Credit: pinterestसचिन की खास सलाह
सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं उसे यही कहूंगा कि वह जैसा है वैसा ही बना रहे." उन्होंने युवा बल्लेबाज को खुद को न बदलने की सलाह दी.
Credit: pinterestनैचुरल गेम से छेड़छाड़ नहीं
सचिन का मानना है कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उसकी नैचुरल इंस्टिंक्ट्स हैं. ज्यादा सलाह और दबाव उसके खेल को प्रभावित कर सकता है.
Credit: pinterestरिस्टवर्क ने किया प्रभावित
सचिन ने बताया कि वैभव की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा उनका रिस्टवर्क प्रभावित करता है, जिसकी मदद से वह मैदान के हर कोने में शॉट खेल पाते हैं.
Credit: pinterestसिर्फ ताकत नहीं, शानदार टाइमिंग भी
वैभव केवल बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज नहीं हैं. गेंद को जल्दी पढ़ना, सही शॉट चुनना और बेहतरीन टाइमिंग उनकी खासियत है.
Credit: pinterestआईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
पूरे सीजन में वैभव ने 776 रन बनाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया.
Credit: pinterest भारत के लिए खेलने की बढ़ी उम्मीद
सचिन ने कहा कि हर कोई वैभव को भारत के लिए खेलते देखना चाहता है, लेकिन फिलहाल उस पर अतिरिक्त दबाव डालने की बजाय उसके खेल का आनंद लेना चाहिए.
Credit: pinterest View More Web Stories