IPL 2026 फाइनल अगर बारिश में धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?


2026/05/31 12:05:59 IST

फाइनल मुकाबले पर सबकी नजर

    आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. अहमदाबाद में होने वाला यह मुकाबला सीजन का सबसे बड़ा क्रिकेट युद्ध माना जा रहा है.

Credit: Pinterest

अहमदाबाद का मौसम

    फैंस के लिए राहत की खबर है कि मौसम विभाग ने मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना बेहद कम बताई है. फिलहाल पूरा मुकाबला होने की उम्मीद है.

Credit: Pinterest

GT को बारिश ने किया परेशान

    क्वालीफायर-2 जीतने के बाद गुजरात टाइटन्स की यात्रा पर बारिश का असर पड़ा. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी हुई.

Credit: Pinterest

IPL फाइनल के लिए रिजर्व डे

    आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर रविवार को मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला सोमवार को उसी स्थिति से दोबारा शुरू होगा.

Credit: Pinterest

दोबारा नहीं होगा मैच

    अगर बारिश बीच में खेल रोकती है, तो स्कोर, विकेट और ओवर वहीं से जारी रहेंगे. यानी मुकाबला नए सिरे से नहीं खेला जाएगा.

Credit: Pinterest

कौन बनेगा चैंपियन?

    अगर रविवार और रिजर्व डे दोनों दिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो अंक तालिका में बेहतर स्थिति के आधार पर आरसीबी को आईपीएल 2026 का विजेता घोषित किया जाएगा.

Credit: Pinterest

View More Web Stories