पर्स, चाबी या कुत्ता गुम होने का डर खत्म! मार्केट में आ गया सबसे सस्ता लोकेशन ट्रैकर
लोकेशन फाइंडर गैजेट्स
कार, बाइक की चाबी, पर्स या पालतू जानवर अक्सर गुम हो जाते हैं. इन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल और समय लेने वाला काम होता है. लेकिन अब लोकेशन फाइंडर गैजेट्स ने इस समस्या को आसान बना दिया है.
Credit: Pinterestलोकेशन ट्रैक करने में मदद
मार्केट में कई प्रकार के लोकेशन फाइंडर उपलब्ध हैं. ये Apple AirTag और Jio Tag जैसे नामों से भी जाने जाते हैं. ये स्मार्टफोन के साथ जुड़कर आसानी से लोकेशन ट्रैक करने में मदद करते हैं.
Credit: Pinterestछोटा डिवाइस
लोकेशन फाइंडर को आप अपनी कार-बाइक की चाबी, पर्स या पालतू जानवर के पट्टे पर आसानी से लगाकर रख सकते हैं. इसके बाद ऐप के जरिएरियाल टाइम लोकेशन पता कर सकते हैं. यह डिवाइस छोटा और आसानी से कैरी करने लायक होता है.
Credit: Pinterestलोकेशन फाइंडर की कीमत
ये गैजेट्स काफी किफायती हैं. मार्केट में आपको 500 रुपये से शुरू करके अच्छे लोकेशन फाइंडर मिल जाएंगे. जिसके कारण आम आदमी भी इन्हें आसानी से खरीद सकता है.
Credit: PinterestiPhone यूजर्स के लिए
Apple AirTag इस कैटेगरी का सबसे लोकप्रिय डिवाइस है. इसकी कीमत लगभग 3000 रुपये है. यह सिर्फ Apple iPhone यूजर्स के लिए सबसे बेहतर काम करता है.
Credit: Pinterestदेश-विदेश में गुम सामान को ढूंढने में मदद
Apple AirTag की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे लोग देश-विदेश में गुम हुए सामान को भी ढूंढ निकालते हैं. कई लोगों ने अपनी खोई हुई चाबी, बैग और पेट को इसकी मदद से वापस पाया है. यह ब्लूटूथ और फाइंड माई नेटवर्क पर काम करता है.
Credit: Pinterestफ्री सब्सक्रिप्शन
लोकेशन फाइंडर डिवाइस में किसी भी प्रकार का मासिक सब्सक्रिप्शन नहीं लगता है. एक बार खरीदने के बाद आजीवन इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इसकी सबसे बड़ी ताकत है जो इसे और भी आकर्षक बनाती है.
Credit: Pinterest View More Web Stories