Gmail Storage Full इन आसान तरीकों से मिनटों में बढ़ाएं स्पेस


2026/05/17 16:00:06 IST

जीमेल बना डिजिटल घर

    आज के दौर में Gmail सिर्फ ईमेल भेजने तक सीमित नहीं है. नौकरी, पढ़ाई, फोटो, डॉक्यूमेंट्स और जरूरी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए यह लोगों का डिजिटल स्टोरेज बन चुका है.

Credit: Pinterest/@muo_official

अचानक भर जाता स्टोरेज

    लगातार ईमेल, फाइल्स और तस्वीरें सेव होने की वजह से Gmail स्टोरेज जल्दी भर जाता है. इसके बाद 'Your storage is almost full' जैसा मैसेज दिखाई देने लगता है, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं.

Credit: Pinterest/@sadekkhouja

घबराने की नहीं जरूरत

    अगर Gmail स्टोरेज फुल होने लगे, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर स्टोरेज खाली किया जा सकता है और जरूरी फाइल्स सुरक्षित रखी जा सकती हैं.

Credit: Pinterest/@slashgear_official

Google One का विकल्प

    ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होने पर Google One प्लान लिया जा सकता है. भारत में करीब 210 रुपये महीने में 200GB स्टोरेज मिलती है, जिससे फोटो और फाइल्स आराम से सेव हो सकती हैं.

Credit: Pinterest/@thesouthafrican

गैर जरूरी मेल हटाएं

    पुराने और बेकार ईमेल्स को डिलीट करके काफी स्टोरेज खाली किया जा सकता है. खासतौर पर प्रमोशनल और स्पैम मेल्स हटाने से Gmail की स्पेस तेजी से बढ़ जाती है.

Credit: Pinterest/@analytics_insight

नियमित स्टोरेज चेक जरूरी

    हर दो से तीन महीने में एक बार Gmail स्टोरेज जरूर चेक करना चाहिए. इससे पता चलता रहता है कि कौन-सी फाइल्स ज्यादा जगह ले रही हैं और क्या हटाया जा सकता है.

Credit: Pinterest/@androidauth

View More Web Stories