वेलेंटाइन पर एक्स से बदला लेने का अनोखा तरीका
वेलेंटाइन डे और टूटे दिल
फरवरी आते ही वेलेंटाइन डे की चर्चा शुरू हो जाती है. जहां कपल्स इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, वहीं ब्रेकअप झेल चुके लोगों के लिए यह दिन पुराने जख्मों को फिर से हरा कर देता है.
Credit: pinterestपोलैंड के चिड़ियाघर का अनोखा ऑफर
पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने ऐसे लोगों के लिए एक मजेदार पहल शुरू की है, जिसमें वे अपने एक्स पार्टनर के नाम पर एक खास कॉकरोच को गोद ले सकते हैं.
Credit: pinterestखास मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच
यह कोई आम कीड़ा नहीं, बल्कि मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच है, जो अपनी अनोखी आवाज और पहचान के लिए मशहूर है. चिड़ियाघर इसे पुराने रिश्तों से आगे बढ़ने का प्रतीक मानता है.
Credit: pinterestबेसिक पैकेज की कीमत
करीब 50 ज़्लॉटी यानी लगभग 1,290 रुपये में लोग कॉकरोच को गोद लेकर उसका नाम अपने एक्स के नाम पर रख सकते हैं. इसके साथ चिड़ियाघर की ओर से एक डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.
Credit: pinterestमहंगे पैकेज में ‘अंजाम’ की तस्वीर
150 ज़्लॉटी यानी करीब 3,870 रुपये खर्च करने पर लोगों को उस कॉकरोच के अंतिम अंजाम की तस्वीर भी मिलती है, जिससे वे जान सकें कि आगे उसके साथ क्या हुआ.
Credit: pinterestगुस्से वालों के लिए VIP पैकेज
जिनका दर्द या गुस्सा ज्यादा है, उनके लिए लगभग 7,000 रुपये का VIP पैकेज रखा गया है. इसमें कॉकरोच को मीरकैट को खिलाया जाता है और पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाती है.
Credit: pinterestसोशल मीडिया पर वायरल अभियान
यह ऑफर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे मजेदार और तनाव कम करने वाला बताया, जबकि चिड़ियाघर ने साफ किया कि इससे मिली रकम पशुओं की देखभाल में लगाई जाती है.
Credit: pinterest View More Web Stories