आखिर कॉकरोच को क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे जिद्दी जीव?


2026/05/28 19:46:23 IST

बिना खाना खाए हफ्तों तक रह सकता है जिंदा

    कॉकरोच कई दिनों तक बिना भोजन के जीवित रह सकता है, यही वजह है कि यह मुश्किल परिस्थितियों में भी बच जाता है.

Credit: pinterest

सिर कटने के बाद भी कुछ दिन तक जिंदा रहता है

    वैज्ञानिकों के मुताबिक कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी उसका शरीर कई दिनों तक जीवित रह सकता है.

Credit: pinterest

तेज रफ्तार और फुर्ती बनाती है खास

    कॉकरोच बहुत तेजी से भागता है और छोटे से छोटे कोनों में छिप जाता है, इसलिए इसे पकड़ना आसान नहीं होता.

Credit: pinterest

रेडिएशन भी झेल सकता है कॉकरोच

    कहा जाता है कि कॉकरोच सामान्य जीवों के मुकाबले ज्यादा रेडिएशन सहन कर सकता है

Credit: pinterest

हर मौसम में ढाल लेता है खुद को

    वैज्ञानिकों के अनुसार कॉकरोच डायनासोर के समय से धरती पर मौजूद है और समय के साथ खुद को बदलता रहा है।

Credit: pinterest

गंदगी में भी आसानी से जीवित रहता है

    कॉकरोच गंदी जगहों, नालियों और सीलन भरे इलाकों में भी आसानी से जीवित रह सकता है.

Credit: pinterest

तेजी से बढ़ती है इनकी संख्या

    एक कॉकरोच बहुत तेजी से अंडे देता है, जिससे इनकी आबादी तेजी से बढ़ती रहती है.

Credit: pinterest

इसलिए कहा जाता है दुनिया का सबसे जिद्दी जीव

    अपनी जबरदस्त सहनशक्ति, जीवित रहने की क्षमता और हर हालात में ढलने की ताकत की वजह से कॉकरोच को दुनिया का सबसे जिद्दी जीव कहा जाता है.

Credit: pinterest

View More Web Stories