अमेरिका में सरसों के तेल का इस्तेमाल क्यों नहीं होता? NRI रीतू ने बताया वजह


2026/06/12 15:25:28 IST

भारत में लोकप्रिय, अमेरिका में नहीं

    भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में सरसों का तेल खाना बनाने, तड़का लगाने और अचार बनाने में खूब इस्तेमाल होता है. लेकिन अमेरिका में इसकी कहानी अलग है.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

अमेरिका में कैसे बिकता है सरसों का तेल?

    रीतू राठी के मुताबिक अमेरिका में सरसों का तेल बाजार में मिलता तो है, लेकिन इसे मुख्य रूप से हेड मसाज और बॉडी मसाज जैसे बाहरी उपयोग के लिए बेचा जाता है.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

क्या है इसकी वजह?

    सरसों के तेल में इरूसिक एसिड (Erucic Acid) पाया जाता है. बताया जाता है कि इसकी मात्रा 30% से 50% तक हो सकती है, जिसे लेकर वर्षों पहले स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं सामने आई थीं.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

1970 की रिसर्च ने बदली तस्वीर

    एक रिसर्च में चूहों को अधिक मात्रा में इरूसिक एसिड दिया गया था. अध्ययन में उनके दिल में फैट जमा होने और घाव बनने जैसी बातें सामने आने के बाद अमेरिका में सरसों के तेल को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

फिर कौन-सा तेल हुआ लोकप्रिय?

    बाद में कनाडा के वैज्ञानिकों ने ऐसी वैरायटी विकसित की, जिसमें इरूसिक एसिड की मात्रा बेहद कम थी. इसके बाद अमेरिका में कनोला ऑयल समेत अन्य विकल्पों का उपयोग बढ़ने लगा.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

क्या सरसों का तेल पूरी तरह बैन है?

    नहीं. अमेरिका में सरसों का तेल पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है. दक्षिण एशियाई समुदाय के लोग आज भी इसे खरीदते और इस्तेमाल करते हैं.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि भारत में डॉक्टर भी रिफाइंड ऑयल के बजाय सरसों का तेल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि दक्षिण भारत में नारियल तेल का अधिक उपयोग होता है.

Credit: Sonia Maria (pinterest)

View More Web Stories