Prime Minister Museum: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर भड़के संजय राउत, बोले- पंडित नेहरू से नफरत के कारण...

Prime Minister Museum: नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर संजय राउत का केंद्र पर वार बोले- पंडित नेहरू ने देश को बनाने में येगदान दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था.

calender

Prime Minister Museum: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है। इस फैसले पर अब देश की राजनीति तेज हो गई। इस पर कांग्रेस ने कल केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है और अब इस पर कांग्रेस के बाद शिवसेना ने इसकी जमकर अलोचना की है। शिवसेना (UBT) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालें इतिहास को मिटाना चाहते हैं पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।

म्यूजियम का नाम चेज करने की जरूरत नहीं है। राउत ने कहा कि मै इस बात से सहमत हूं कि म्यूजियम में दूसरे प्रधानमंत्रियों को स्थान मिलना चाहिए, पंडित नेहरू ने देश को बनाने में येगदान दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था। देश में कई प्रधानमंत्री हुए अटल जी, इंदिरा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री और सभी ने देश के लिए काम किया है। लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था। उसी में आप बढ़ा स्थान सभी को दे सकते थे। पंडित नेहरू से नफरत के कारण ये किया गया है।

जिनका कोई इतिहास हि नहीं वो दूसरों का इतिहास मिटाने चले: काग्रेस

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं ! Nehru Memorial Museum & Library का नाम बदलने के कुत्सित प्रयास से, आधुनिक भारत के शिल्पकार व लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की शख़्सियत को कम नहीं किया जा सकता।  इससे केवल BJP-RSS की ओछी मानसिकता और तानाशाही रवैये का परिचय मिलता है।  मोदी सरकार की बौनी सोच, 'हिन्द के जवाहर' का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती"।

First Updated : Saturday, 17 June 2023