तुम मोटे हो बोलकर छोड़ा गर्लफ्रेंड ने फिर लड़के ने किया कुछ ऐसा...

आज हम आपको एक ऐसी वेट लॉस स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़के की गर्लफ्रेंड ने उसे ये बोल कर छोड़ दिया कि तुम बहुत मोटे गए हो

calender

वेट लॉस स्टोरी: आज हम आपको एक ऐसी वेट लॉस स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़के की गर्लफ्रेंड ने उसे ये बोल कर छोड़ दिया कि तुम बहुत मोटे गए हो। फिर लड़के ने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन (परिवर्तन) किया कि सब देखते ही रह गए। लड़के ने अपना लगभग आधा वजन कम कर लिया और अब उसके एब्स आ गए हैं।

जिन व्यक्तियों का वजन अधिक होता है उनकी जिन्दगी में बहुत सारी समस्याएं आती हैं। क्योंकि वे लोग अधिक एक्टिव नहीं रह पाते, कपड़ो की फिटिंग भी सही नहीं आती, जल्दी थकान आ जाती है, कई बीमारियां घेर लेती हैं और आत्मविश्वास की कमी आ जाती है इत्यादि। वहीं जिन लोगों का वजन कम होता है उन लोगों में ये सारी समस्याएँ देखने को नहीं मिलती हैं। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है वो वजन कम करने के लिए डाइट से लेकर जिम में एक्सरसाइज तक के हर तरीके अपनाते हैं। हाल ही में सामने आए एक मामले में एक लड़के ने अपने कुल वजन का लगभग आधा वजन कम कर लिया है। लड़के का वजन कम करने का पूरा श्रेय उसकी गर्लफ्रेंड को जाता है। जाने क्यू -

मोटा बोलकर छोड़ा था गर्लफ्रेंड ने -

जिस लड़के ने वजन कम किया है, उसका नाम पुवी है। पुवी का वजन करीब 139 किलो हुआ करता था, वजन कम करने के बाद अभी उसका वजन 69 किलो है। अभी पुवी का वजन पहले के वजन से लगभग आधा है। पुवी ने जिम की एक शार्ट वीडियो शेयर की है जिसमें उसने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया है।

शुरुआत हुई जिम से -

पुवी ने सबसे पहले वजन कम करने के लिए जिम में जाना चालू किया। धीरे-धीरे उसे परिणाम मिलने शुरू हुए और आज पुवी एकदम फिट है और उसके एब्स भी आ गए हैं। पुवी के शरीर का फैट अब बहुत ही कम हो गया है और मसल्स मास बढ़ गए है। वहीं कुछ लोगों को विश्वाश ही नहीं हो रहा कि पुवी इतना बदल कैसे गया।

डाइट में भी ध्यान दिया -

पुवी ने जिम में एक्सरसाइज करने के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया। क्योंकि जितना ध्यान वर्कआउट पर दिया जाता है उससे कहीं ज्यादा ध्यान डाइट पर दिया जाता है। डाइट में पुवी ने हाई प्रोटीन डाइट को लेना शुरू किया। उसकी डाइट में हरी सब्जियां, कार्ब, अंडे, ब्रेड, और दूध भी शामिल थे।

First Updated : Sunday, 21 August 2022