माइकल क्लार्क पर लगा गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद माइकल क्लार्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल वीडियो में क्लार्क अपनी गर्लफ्रेंड कार्ल स्टेफानोविच के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं वीडियो में क्लार्क को शर्टलेस देखा जा सकता है।

calender

वीडियो में क्लार्क की गर्लफ्रेंड उन पर धोखा देना का आरोप लगाती है जबकि क्लार्क उनके सभी आरोपो को गलत बताते हुए दिखाई देते है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्लार्क के खिलाफ जांच पड़ताल कर रही है। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी अब माइकल क्लार्क के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है।

क्लार्क वीडियो में कह रहे हैं कि "मैं कसम खाता हूं यह सच नहीं है मैं अपनी बेटी की जिंदगी की कसम खाता हूं।" दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज के लिए क्लार्क को कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनाया गया था जिसके बाद अब जानकारी सामने आ रही है कि बीसीसीआई क्लार्क को इस कमेंट्री पैनल से हटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो क्लार्क को भारी नुकसान होगा। उनको यह कमेंट्री कॉन्ट्रैक 1.16 करोड़ रुपये में मिला था।

मीडिया से बातचीत करते हुए क्लार्क ने कहा कि, "वह इस विवाद की जिम्मेदारी लेते हैं और अपने कामों की वजह से वह पूरी तरह टूट चुके हैं। यह लड़ाई तब शुरू हुई जब दो हाई-प्रोफाइल जोड़े और उनके सेलिब्रिटी अकाउंटेंट दोस्त एंथनी बेल समुद्र तट के एक होटल में डिनर कर रहे थे।" फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद क्वींसलैंड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

First Updated : Friday, 20 January 2023