नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बढ़ी यमुना प्राधिकरण की आमदनी

जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सबसे ज्यादा असर यमुना प्राधिकरण में नजर आ रहा है। इस एयरपोर्ट की शुरुआत भले ही अगले साल हो जाएगी।

calender

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सबसे ज्यादा असर यमुना प्राधिकरण में नजर आ रहा है। इस एयरपोर्ट की शुरुआत भले ही अगले साल हो जाएगी। लेकिन, इसका असर यमुना प्राधिकरण में अभी से नजर आना शुरू हो गया है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार सालों के दौरान यमुना प्राधिकरण को घाटे से निकालकर मुनाफा देने वाली सरकारी कार्यालय बना दिया है।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 250 प्रतिशत ज्यादा शुद्ध मुनाफा यमुना प्राधिकरण ने प्राप्त किया है। यमुना प्राधिकरण के रेवेन्यू में भी काफी बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 31 जनवरी 2022 तक यमुना प्राधिकरण को 1,529.80 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ था। चालू वित्त वर्ष में 31 जनवरी 2023 तक प्राधिकरण को 1,715.59 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 31 जनवरी 2022 तक यमुना प्राधिकरण ने 1,159.82 करोड़ रुपये खर्च किए थे। चालू वित्त वर्ष में 31 जनवरी 2023 तक प्राधिकरण ने 1,251.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।  

5,574.85 करोड़ रुपये की आय होने की संभावनाः सीईओ

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के दौरान यमुना प्राधिकरण को 5,574.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। आने वाले दिनों में प्राधिकरण को जमीन की भी काफी ज्यादा आवश्यकता होगी। इसके लिए 1,530 करोड़ रुपये के ऋण लिए जाएंगे। प्राधिकरण अपनी ओर से 1,731 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण के लिए आवंटित करेगा। इस प्रकार अगले एक वर्ष के दौरान भूमि अधिग्रहण पर यमुना प्राधिकरण 3,260 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

First Updated : Tuesday, 21 February 2023