Milk Price Hike : देश में दूध के दाम बढ़ने से महंगे हुए डेयरी प्रोडक्ट्स, केंद्र सरकार आयात पर कर रही विचार-विमर्श

बीते साल चारे की फसल का रकबा भी स्तिर रहा वहीं डेयरी सेक्टर में वार्षिक 6 प्रतिशत दर से बढ़ रहा है।

calender

देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। अनाज, दालें, सब्जी, फल समेत कई चीजों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इनमें से एक प्रोडक्ट है दूध जिसके दाम एक बार नहीं बल्कि बार-बार बढ़े हैं। पिछले साल से अब भारत में दूध के दाम तेजी से बढ़े हैं। आपको बता दें कि दूध के दाम बढ़ने से डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमत भी बढ़ी है।

इतना दी नहीं डेयरी उत्पाद महंगे होने से इसके आयात पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बीते वित्त वर्ष में भारत में दूध के उत्पादन में कमी देखने को मिली, जिसके कारण डेयरी प्रोडक्ट्स की सप्लाई कम हुई। सप्लाई कमी को से लोगों को बहुत परेशानी हुई।

चारे की बढ़ी कीमत में हुआ असर

देश में दूध के कम बढ़ने का प्रमुख कारण है चारे का दाम बढ़ना। सरकार ने अनुसार चारे की आपूर्ति में परेशानी है। इसका कारण बीते साल चारे की फसल का रकबा भी स्तिर रहा वहीं डेयरी सेक्टर में वार्षिक 6 प्रतिशत दर से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में खुदरा बाजार में दूध की कीमत में 15 फीसदी की बढ़ोत्ती हुई है।

पिछले एक दशक में दूध की बढ़ी कीमतों में से यह सबसे ज्यादा रही है। खबरों माने तो देश में गर्मी के समय दूध कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है।

कोविड काल में बढ़ी कीमतें

उपभोक्ता सर्वेक्षण फर्म सर्कल्स के द्वारा दूध के बढ़ते दाम को लेकर एक स्टडी की गई। इस स्टडी में यह बात सामने आई कि कोरोना वायरस काल में चारे की कीमत के कारण दूध के दाम बढ़े। इसके अलावा दुधारु पशुओं की कीम और उत्पादकता में कमी के कारण देश के सभी हिस्सों में दूध के रेट बढ़े हैं।

आपको बता दें कि दूध के दाम बढ़ने के चलते लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि भारत सरकार डेयरी उत्पाद के आयात पर सभी पक्षों पर विचार कर रही है। लेकिन सरकार की शर्त है कि इससे किसानों की आय पर कोई प्रभाव न पड़े।

First Updated : Thursday, 06 April 2023