पहले चरण में रात 9 बजे तक हुए 64% तक मतदान, 2019 में 69.43 % हुई थी वोटिंग

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ. इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई.

calender

Loksabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान की प्रक्रिया आज ( 19 अप्रैल) सुबह 7 बजे शुरू हुई . इस चरण में रात 9 बजे तक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर वोटिंग हुई.  इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हुए.  

ऐसे में रात 9 बजे तक 64% वोटिंग हुई. इस बार 2019 के मुकाबले कम मतदान हुआ है. 2019 में वोटिंग का 69.43 % था. इस बार सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में  (रिकॉर्ड 80.17%) हुआ. आइए जानते हैं  किस राज्य में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

जानिए कहां हुई कितनी वोटिंग? 

तमिलनाडु: 65.19 %, त्रिपुरा: 80.17 %, यूपी: 58. 49%, उत्तराखंड: 54.06%, पश्चिम बंगाल: 77.57%, नागालैंड: 56.91%, पुडुचेरी: 73.50%, राजस्थान: 56.58%, सिक्किम: 69.47%, मध्य प्रदेश : 64.77%

लक्षद्वीप: 59.02%, महाराष्ट्र: 55.35%, मणिपुर: 67.66%, मेघालय: 69.13%, अंडमान निकोबार: 56.87%, अरुणाचल प्रदेश: 67.15%, असम: 72.10%, बिहार: 46.32%, छत्तीसगढ़: 63.41%, जम्मू-कश्मीर: 65.08%

इस बार 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे, जिसमें 18वीं लोकसभा के लिए 543 सदस्य चुने जाएंगे, और चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा, जो अगले संसदीय निकाय की संरचना का निर्धारण करेगा. 

First Updated : Friday, 19 April 2024