Cirkus Teaser Out: फिल्म सर्कस का शानदार टीजर जारी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की शानदार एंटरटेनिंग फिल्म सर्कस की पहली झलक सामने आई है।

calender

बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शानदार एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' की पहली झलक सामने आई है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो कभी शानदार होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आ रहे है। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीस नजर आ रहे हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पहली बार रणवीर डबल रोल करते हुए नजर आने वाले हैं।

वहीं रणवीर सिंह दर्शकों को बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को जारी किया जाएगा। ट्रेलर दर्शकों को 1960 में लेकर जाएगा। ये कहानी उस दौर की है, जब जिंदगी काफी सिंपल हुआ करती थी। लोग सोशल मीडिया से दूर थे और बच्चे लोरी सुन के सोते थे।

First Updated : Monday, 28 November 2022