95वें ऑस्कर में दीपिका पादुकोण बढ़ाएंगी शान, प्रेजेंट करेंगी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खाते में एक और उपलब्धि आई है। दीपिका इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

calender

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खाते में एक और उपलब्धि आई है। दीपिका इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। ये तीसरा मौका होगा जब कोई भारतीय ऑस्कर अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेगा। इससे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और 1980 में पूर्व मिस इंडिया पर्सिस खंबाटा (Persis Khambatta) ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल हो चुकी हैं।

अमेरिका में 12 मार्च को 95th ऑस्कर award show का आगाज होने वाला है। जिसकी तैयारी जोरो-शोरो से शुरु हो गई है। आपको बता दें कि ये भारतीय समयानुसार 13 मार्च की सुबह 5.30 बजे अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होगी। इस बार इस शो में धमाल ही धमाल होने वाला है। जहां एक तरफ RRR के नाटू नाटू को नॉमिनेट किया गया है। तो वही डिंपल गर्ल दीपिका करेंगी शो को प्रजेंट और ये खबर खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया के जरीए फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें इन्होंने कहा कि 95th ऑस्कर award में वो प्रजेंटर होंगी वो भी अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ...वैसे इस में हॉलीवुड के कई और लोग भी शामिल होंगे, जो प्रेजेंटर के तौर पर शिरकत करेंगे।

 

 

दीपिका समेत 16 प्रेजेंटर होंगे ऑस्कर में-

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 हैशटैग के साथ एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें उनके साथ-साथ सभी प्रेजेंटर के नाम शामिल हैं। दीपिका के अलावा इस फंक्शन को रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलोव, जो सलदाना और डोनी येन जैसे एक्टर्स भी प्रेजेंट करेंगे।

दीपिका फीफा ट्रॉफी रिवील करने वाली पहली भारतीय बनी थीं-

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील की थी। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय थीं। एक्ट्रेस दीपिका और पूरे भारत के लिए वो बेहद गौरवशाली पल था, ऐसा इसलिए क्योंकि फुटबाल वर्ल्ड कप पर पूरी दुनिया की निगाहें रहती हैं। इसकी ट्रॉफी को छूने का अधिकार भी चुनिंदा लोगों को होता है। वहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्हें ज्यूरी मेंबर के तौर पर शामिल किया गया था।

भारतीय इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि किसी इंडियन फिल्म के गाने को ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचाया गया है।  RRR का गाना 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। इस गाने ने लेडी गागा और री-री के गानों को पीछे छोड़ते हुए यहां अपनी जगह बनाई और अब दीपिका ने दी ये खुसखबरी जो कि वकाई में सोने पर सुहागा वाली बात हो गई है। 

इन दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अपनी ताबड़तोड़ कमाई को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इसी दौरान दीपिका को फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए देखा गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला था। इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज और ब्लू स्पोर्ट्स टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कैप पहनी हुई है और गॉग्ल्स भी लगाया हुआ है। वीडियो में दीपिका को फ्लाइट की गैलरी में सभी यात्रियों के बीच से चुपचाप निकलते हुए देखा जा सकता है।

First Updated : Friday, 03 March 2023