बाबा बद्री विशाल की शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, जागेश्वर धाम में भी की पूजा

विवार की सुबह अभिनेता जागेश्वर धाम गए जहां भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद वो बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने बद्रीनाथ मंदिर गए। इस दैरान उन्होंने माथे पर चंदन का टीका लगाया था।

calender

Akshay Kumar In Uttarakhand : बॉलीवुड के सुपर स्टार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में हैं। इस दौरान खिलाड़ी कुमार भगवान की भक्ति में डूबे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अब रविवार की सुबह अभिनेता जागेश्वर धाम गए जहां भगवान शिव के दर्शन किए।

इसके बाद वो बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने बद्रीनाथ मंदिर गए। इस दैरान उन्होंने माथे पर चंदन का टीका लगाया था। सोशल मीडिया पर उनकी धार्मिक स्थलों की यात्रा की तस्वीरें वायरल हो रही है।

जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

रविवार को अक्षय कुमार उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान ज्योतिर्लिंग जागनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। उन्होंने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। बता दें जागेश्वर धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से आठवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां लाखों की संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते हैं।

हाई सिक्योरिटी के बीच बद्रीनाथ पहुंचे अक्षय

अक्षय कुमार ने आज सुबह बद्रीनाथ मंदिर गए जहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल क पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक्टर के आसपास कड़ी सुरक्षा दिखाई दी। उनके आने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ दिखाई दी।

आपको बता दें कि उन्होंने इस दौरान माथे पर चंदन का टीका लगाया था। वहीं एक्टर ब्लैक आउटफिट पहना था। अक्षय ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। उनके गले में रुद्राक्ष की माला भी नजर आ रही है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है।

First Updated : Sunday, 28 May 2023