Sonnalli Seygall Wedding: सोनाली सहगल की वेडिंग साड़ी ने लूटी महफिल, आशीष सजनानी संग लिए सात फेरे

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष के साथ बुधवार को शादी कर ली, आशीष पेशे से एक बिजनेसमैन है।

Courtesy: news wire
1/7

Sonnalli Seygall Wedding

Sonnalli Seygall Wedding: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार सोनाली सहगल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आशीष सजनानी (Businessman Ashish Sajnani) से शादी रचा ली है।

Courtesy: news wire
2/7

कार्तिक आर्यन

इनकी शादी में कई फेमस टीवी और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की जिसमें से कार्तिक आर्यन भी हैं।

Courtesy: news wire
3/7

एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी

बुधवार को एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी ने एक - दूसरे के साथ सात फेरे लिए हैं। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Courtesy: news wire
4/7

actress look

एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर पिंक और सिल्वर कलर की हैवी साड़ी कैरी की थी। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और कलीरे भी पहने थे। इसी के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और माथे पर एक खूबसूरत सा मांग टीका लगाया हुआ था। इस पूरे लुक में सोनाली बहुत ही प्यारी नज़र आ रहीं थीं।

Courtesy: News wire
5/7

Ashish look

वहीं बात करें एक्ट्रेस सोनाली के बॉयफ्रेंड आशीष की तो वह भी किसी राजकुमार से कम नहीं नज़र आ रहे थे। उन्होंने शादी में ऑफ व्हाइट शेरवानी और उसके साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी। जिसमें आशीष काफी डैशिंग नज़र आ रहे थे।

Courtesy: news wire
6/7

सोनाली

शादी की इन तस्वीरों को सोनाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, इन तस्वीरों में यह जोड़ा गुरूद्वारे में फेरे लेते भी न्र आएंगे।

Courtesy: news wire
7/7

bollywood celebs

इस समारोह में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन के अलावा एक्ट्रेस चाहत खन्ना, एक्टर सनी सिंह, टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित,और सोनाली की दोस्त एक्ट्रेस मंदिर बेदी ने भी शिरकत की थी। मंदिर ने पिंक कलर का लहंगा कैरी किया हुआ है। लड़की वालों की तरफ से शादी में जूते चुराई की रस्म भी की गयी थी।