कमजोर हड्डियां, रूखी त्वचा है विटामिन ए की कमी के लक्षण, इसकी पूर्ति के लिए खाएं ये फूड्स

विटामिन ए शरीर की हड्डियों और कोशिकाओं के विकास के लिए बहुत जरूरी कहा जाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आंखें, नाखून और बाल तक कमजोर हो जाते हैं।

calender
हमारा शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है जब शरीर के विकास और मैनेजमेंट के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व सही मात्रा में और समय पर मिलते रहें. इसमें विटामिन ए बहुत जरूरी विटामिन हैं जिसकी शरीर को काफी जरूरत होती है। दरअसल विटामिन  ए शरीर में सेल्स यानी कोशिकाओं को मजबूत करने , इम्यीनिटी बूस्टर के साथ साथ आंखों और हड्डियों के विकास के लिए भी काफी जरूरी है। विटामिन ए स्वस्थ स्किन के साथ साथ स्वस्थ नाखूनों और स्वस्थ बालों के लिए भी काफी जरूरी कहा जाता है। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। त्वचा रूखी और नाखून कमजोर होने लगते हैं, इसके साथ ही बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं औऱ शरीर को कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं। 
 
दरअसल विटामिन ए में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट होते है जो बॉडी में कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। विटामिन ए शरीर में फ्री रेडिकल्स को टूटने से रोकता है और उनके नुकसान से शरीर को बचाता है। आंख संबंधी बीमारियां जैसे रतोंधी आदि भी दूर रखने में मदद मिलती है। इसलिए इसकी भूमिका हड्डियों से लेकर कोशिकाओं तक को स्वस्थ रखने की होती है, जिसे नजरंदाज करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। इसलिए अगर शरीर में विटामिन ए की मात्रा सही रखनी है तो हमें विटामिन ए युक्त पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
 
आपको बता दें कि विटामिन ए के कई स्त्रोत है, ये विटामिन हमें पौधों से भी मिलता है और पशु आधारित स्रोतों के जरिए भी प्राप्त होता है। 
 
डेयरी उत्पाद- 
 
डेयरी उत्पादों में ढेर सारा विटामिन ए पाया जाता है। दूध दही, पनीर, छाछ आदि में विटामिन ए होता है. दूध की बात करें तो दूध को डेली डाइट में शामिल करना जरूरी हो जाता है क्योंकि हमारे यहां इसे एक पूरे आहार के तौर पर देखा जाता है। इसलिए नियमित तौर पर इनका सेवन करना चाहिए। खासकर बच्चों को दूध जरूर पिलाना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और बोन डेंसिटी बढ़ती है। 
 
मछली  - 
 
मछली में ढेर सारा विटामिन ए मिलता है। अगर आप मछली खाते हैं तो सालनम मछली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुरमई मछली का भी सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ब्लूफिन टूना भी खा सकते हैं क्योंकि इसमें भी प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। 
 
अंडे - 
 
अंडों में ढेर सारा विटामिन होता है। आप रोज अंडों का सेवन कर सकते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट में आप अंडे का आमलेट , हाफ फ्राई खा सकते हैं. बच्चे को भी अंडा खिलाने से विटामिन ए की पूर्ति होती है। अगर आप वेट लूज करना चाह रहे हैं तो आपको अंडे की जर्दी से परहेज करना चाहिए।
 
पीली और नारंगी सब्जियों का सेवन करें - 
 
गाजर, पीली शिमला मिर्च, कद्दू, शकरकंद, लाल मिर्च, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी काफी सारा विटामिन ए होता है। इनको डाइट में शामिल करके आप शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी कर सकते हैं। 
 
पीले फलों का सेवन करना होगा फायदेमंद - 
 
फलों की बात करें तो पीले और नारंगी फलों में ढेर सारा विटामिन ए पाया जाता है। आम के साथ साथ आप पपीता भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप कीनू भी खा सकते हैं. कीनू में विटामिन ए के साथ शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम, आयरन, फाइबर भी पाए जाते हैं। आपको अमरूद का भी सेवन करना चाहिए, इसमें ढेर सारा विटामिन ए होता है। पपीते की बात करें तो पपीता कच्चा हो या पका, ये दोनों ही तरीके से आपकी विटामिन ए की जरूरतों को पूरा कर सकता है। खुबानी यानी एप्रोकोट के सेवन से भी विटामिन ए की कमी शरीर में पूरी हो सकती है। इसमें विटामिन ए के साथ साथ विटामि बी, सी और ई भी ढेर सारी मात्रा में पाया जाता है। 
 
Disclaimer: यहां पर मौजूद जानकारी के लिए Thejbt.com किसी भी प्रकार की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
First Updated : Saturday, 25 March 2023
Topics :