केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में मार्जिंग पोलो मूर्ति की मूर्ति का अनवरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह मौजूद रहे। इसके बाद मोइरांग में INA मुख्यालय में 175 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया और चुराचंदपुर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।
मोइरांग में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं हमारे बीरेन सिंह जी को धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि जो घर अंग्रेजों के गोलाबारी में टूट गया था उसको बहुत अच्छे तरीके से एक बहुत बड़ा शहीद स्मारक बनाया। हमने वादा किया था कि मणिपुर को आतंकवाद से मुक्त कराएंगे, आज मणिपुर पूरी तरह आतंकवाद से मुक्त होकर मोदी जी और बीरेन सिंह के नेतृत्व में विकास के रास्ते पर चल रहा है।
इसे भी पढ़े..............
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में आज 5G सेवाओं किया उद्घाटन
First Updated : Friday, 06 January 2023