पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ

आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

calender

आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

इस दौरान पूरे गांव में लोगों की काफी भीड़ थी। भगवंत मान के कहने पर लोग बंसती रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान पूरा गांव बंसती रंग में रंगा हुआ था। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के विधायक व मंत्री भी मंच पर बंसती रंग की पगडी पहने हुए थे।

भगवंत मान के शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल की ओर से 12ः30 बजे का समय दिया गया था। राज्यपाल पुरोहित समारोह स्थल पर करीब 12 पहुंचकर उन्होंने शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यापाल को करीब 45 मिनट तक भगवंत मान का इंतजार करना पड़ा।

बताया गया कि विजिबिल्टी के कारण भगवंत मान का हेलीकाप्टर 45 मिनट देरी से पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद किया।

First Updated : Wednesday, 16 March 2022