द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर BJP का हल्लाबोल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्र की पत्नी शब्द का प्रयोग किया था।

calender

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू के लिए 'राष्ट्र की पत्नी' शब्द का प्रयोग किया था।

बता दें कि बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में चौधरी की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। साथ ही अधीर रंजन को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को लताड़ लगाई।

हालांकि राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अधीर रंजन माफी मांग चुके है। वहीं रंजन ने अपने बयान में कहा -"मैंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं किया। मेरे मुंह से गलती से 'राष्‍ट्र की पत्‍नी' शब्द निकल गया। एक बार चूक हो गई तो मैं क्‍या करूं? अभी मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।"

First Updated : Thursday, 28 July 2022
Topics :