कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, भाजपा को दिया जुमला पार्टी करार

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मोदी सरकार की नीति के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस की ओर से जारी इस आरोप पत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भ्रष्ट जुमला पार्टी का कहा गया है

calender

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को मोदी सरकार की नीति के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस की ओर से जारी इस आरोप पत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'भ्रष्ट जुमला पार्टी' का कहा गया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इसका (भाजपा) का मंत्र "कुछ का साथ, खुद का विकास और सबके साथ विश्वासघात है।"

कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक इलाके स्थित पार्टी तिरंगा फहराएंगे और शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो जाएगा। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद होने वाले कार्यक्रम 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का लोगो भी जारी किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि इसका लोगो भारत  जोड़ो यात्रा की तरह ही है। वहीं केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 26 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी आरोप पत्र और राहुल गांधी के पत्र को यात्रा के संदेश के साथ घर-घर ले जाएगी।

कांग्रेस की ओर से जारी आरोप पत्र में भाजपा को भ्रष्ट जुमला पार्टी करार दिया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसका मंत्र "कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात है।" यह परोक्ष तौर पर सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' नारे पर एक निशाना है।

First Updated : Saturday, 21 January 2023
Topics :