कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय जाने के बाद बंगला खाली करने का नोटिस

लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है

calender

लोकसभा से अयोग्य घोषित करने के बाद अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बगला खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बीते कुछ दिनों से पूर्व सांसद हो गए हैं। अभी तक राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन लोकसभा सचिवालय ने बीते शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को अब 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा।

जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात की सूरत अदालत ने मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसी मामले के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिन गई।

राहुल गांधी बने Dis'Qualified MP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्विटर अकाउंट का बायो भी बदल दिया है। राहुल गांधी ने 'अयोग्य सांसद' (Dis'Qualified MP) लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट का बायो बदला है।

First Updated : Monday, 27 March 2023
Topics :