घूमने जाने की सोच रहे है तो मनाली की यह जगहें किसी जन्नत से कम नहीं

अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की सोच रहे है। तो मनाली आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मनाली को घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक मन जाता है। जहाँ आपको घूमने में किसी जन्नत जैसी से कम महसूस नहीं होगा।

calender

अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की सोच रहे है। तो मनाली आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। मनाली को घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक मन जाता है। जहाँ आपको घूमने में किसी जन्नत जैसी से कम महसूस नहीं होगा। अक्सर यहाँ कपल्स हनीमून के लिए आते है। यहाँ की सभी पर्यटन स्थल घूमने लायक होती है जहाँ से आपको वापस जाने का मन नहीं होगा ,और यहाँ सभी तरह की घूमने फिरने के लिए फैसिलिटी आपको यहाँ मिलती है । मनाली में ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ आपको जाना चाहिए।

1. भृगु झील

मनाली में आप एक सुंदर जगह का अनुभव करना चाहते है, तो भृगु झील आपका दिल छू लेगा ,यही नहीं इसकी सुंदरता आपका मनमुग्द कर देगा । इस झील का रास्ता थोड़ा चुनौती भरा होने के बाद खूबसूरत घास के मैदान से होकर गुज़रता है। जिसको देख कर अपनी सारी थकावट भूल जायेंगे।

2. हिडिम्बा मंदिर

मनाली में लोकप्रिय स्थलों में से एक हिडिम्बा मंदिर भी है। जो एक धार्मिक स्थल है , जहाँ आपको भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। यह पाण्डु पुत्र भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है। यह मंदिर देवदार के पेड़ों से चारों तरफ से घिरा हुआ है और देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

3. जोगिनी झरना

मनाली में एक जगह है जहाँ आपको जोगिनी झरना देखने को मिलेगा यह मनाली से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। यह झरने तक जाने के लिए आपको चढाई करके जाना होगा, क्योकि यह झरना एकांत जगह पर मौजूद है यहाँ आकर आपको शांति की प्राप्ति होगी ।

4. रोहतांग दर्रा

दिसंबर के महीने में घूमने के लिए यह जगह सबसे बढ़िया मानी जाती है। यह स्थल सबसे रोमांटिक, सुंदर और शांत जगह है। जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ ज़रूर जाना चाहिए। यहाँ अक्सर न्यू मैरिड कपल्स हनीमून मनाने आये घूमने आते है।

5. मनाली गोम्पा

यह एक बौद्ध मठ है, जिसे गढ़न थेकचोकलिंग गोम्पाकस नाम से भी जाना जाता है ,यहाँ आपको शानदार चित्रकला देखने को मिलेंगी और यहाँ आपको आश्चर्यजनक वास्तुकला देखने को मिलेंगी।

6. वन विहार

यहाँ के आसमान छूते देवदार के पेड़ और हरी भरी वादियों के बीच मानव निर्मित झील आपका मन मोह लेगा। यहाँ आपको नाव और क्रूज़ भी मिल सकता है। यह एक सार्वजनकि पार्क है जो मनाली में मौजूद है। यदि आप शहर के वातावरण से कुछ पल शांति में बिताना चाहते हो तो यहाँ आपका स्वागत है।

7. हम्पटा दर्रा ट्रेक

यहाँ आपको कुल्लू घाटी और लाहौर घाटी के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे यहाँ की चन्द्रताल झील एक मुख्य विशेषता है। यहाँ आपको ट्रेवल कंपनियां भी मिल जायेंगी, जो अच्छी कीमतों पर आपको सैर कराती है। यहाँ ये दर्रा पीर पंजाल रेंज में समुद्र के तल से करीब 4000 मीटर ऊंचाई पर है।

 

ये भी पढ़ें.....

अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा सकलानी के घर आई एक नन्ही परी

First Updated : Sunday, 04 December 2022