भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर नड्डा बोले, भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी, हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा इस वक्त हिमाचल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है, साथ ही स्थानीय आकांक्षाओं को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य है तो वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई अन्य राजनीतिक पार्टी नहीं है।

calender

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा इस वक्त हिमाचल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है, साथ ही स्थानीय आकांक्षाओं को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य है तो वह भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई अन्य राजनीतिक पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां सिकुड़ गई है, जबकि कांग्रेस पार्टी सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है।

 

नड्डा ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां ऊपर से नीचे तक परिवारवाद की पार्टियां मात्र बनकर रह गई है। केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है, जिसने कभी कुर्सी के लिए रंग नहीं बदला।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के माध्यम से सेवा का मूलमंत्र है। भाजपा गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है। नड्डा ने केंद्र में भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आज हिमाचल प्रदेश में लागू है। सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत देश में तकरीबन 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया था कि कोई भी देश का नागरिक भूखा ना सोए।

इसके अलावा नड्डा ने कई अन्य केंद्रीय योजनाओं का भी ज़िक्र किया। नड्डा ने उल्लेख किया कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्र के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है। जबकि राष्ट्रीय ताकत को मजबूत करके आगे चलना है। नड्डा ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विश्वास व्यक्त किया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से राज्य की जनता यहां से कमल खिलाना और कमल को जिताना है।

First Updated : Sunday, 02 October 2022
Tags :