लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर,डॉक्टर ने दी 2 महीने आराम की सलाह

बीते दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अचानक अपने घर पर सीढ़ियों से गिरने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.रविवार को एमआरआई स्कैन कराने के बाद, उनके कंधों में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला और बाद में उन्हें दो महीने के लिए बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई।

calender

पटना। बीते दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अचानक अपने घर पर सीढ़ियों से गिर जाने  के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.रविवार को एमआरआई स्कैन कराने के बाद, उनके कंधों में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला,डॉक्टर ने उन्हें दो महीने के लिए बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई।

हालांकि, शुगर लेवल बढ़ने के बाद उन्हें सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे पटना के पारस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आसिफ रहमान नें मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि रात करीब साढ़े तीन बजे लालू प्रसाद यादव हमारे इमरजेंसी पहुंचे। हाल ही में उनके कंधे की दुर्घटना के कारण उनकी हालत अस्थिर थी। डॉक्टर आईसीयू में उन्हें देख रहे हैं,हालत स्थिर है।

First Updated : Monday, 04 July 2022