Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, अस्पताल से मिली छुट्टी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी.

calender

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी. इससे पहले प्रियंका ने अपनी बीमारी के कारण 16 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने पर निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि वह जल्द ही यात्रा में शामिल होंगी.

अस्पताल से मिली छुट्टी 

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका को खराब स्वास्थ्य के कारण नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इसी के साथ अब वो 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही न्याय यात्रा में शामिल होंगी. अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रियंका ने अपडेट देते हुए एक्स पर लिखा था कि 'मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. जैसे ही मैं बेहतर महसूस करूंगी मैं यात्रा में शामिल हो जाऊंगी तब तक, मैं चंदौली-बनारस पहुंचने वाले सभी यात्रियों, मेरे साथियों और उत्तर प्रदेश के प्यारे भाई, जो लगन से यात्रा की तैयारी कर रहे हैं उन सबको शुभकामनाएं देती हूं.'

यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी लेकिन लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच अंतिम फैसला नहीं होने के कारण अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे. यात्रा सोमवार को अमेठी के बाद मंगलवार को रायबरेली पहुंचेगी. अब सपा प्रमुख ने बुधवार 21 फरवरी को मुरादाबाद जाने की योजना बना ली है. 

First Updated : Tuesday, 20 February 2024
Topics :