राहुल गांधी के बयानों से भड़की भाजपा, कहा-पीएम मोदी की तारीफ नहीं पची तो भारत का अपमान कर दिया

अमेरिका में राहुल गांधी के दिए गए बयानों पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है।

calender

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक सप्ताह की यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे थे। बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने की कोशिश की। राहुल ने यह तक कह दिया कि पीएम मोदी भगवान को भी समझा सकते है कि उन्हें क्या करना है। अब राहुल गांधी के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया। 

बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। वह विदेशों में भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। अपनी विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री की तारीफ नहीं पचा पाएं तो भारत का अपमान कर दिया। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर घेर लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि "राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है, जहां वो अपमान तो पीएम मोदी का करना चाहते हैं, लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं रूकते है। भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं।" ठाकुर ने कहा कि "अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वे (राहुल गांधी) भारत को राष्ट्र मानते ही नहीं है, वे तो राज्यों का संघ कहते हैं।" 

अनुराग ठाकुर ने हाल ही में पीएम मोदी की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि "पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान लगभग दुनिया के 24 प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और 50 से अधिक बैठकें की। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी बॉस कहा था। राहुल को पीएम मोदी की तारीफ नहीं पची तो विदेश में अपमान कर दिया।" 

First Updated : Wednesday, 31 May 2023
Topics :