चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में बदला, IMD ने जारी किया अलर्ट

गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

calender

दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो में ये उसी क्षेत्र में इस चक्रवाती तूफान के और तेज होने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान तेजी से भारत के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इस तुफान के और तेज होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग  IMD) ने जानकारी देते हुए कहा है कि 'गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है'।

 

मौसम विभान ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग ने तूफान बिपरजॉय को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। तूफान के चलते मौसम खराब होगा। बिपरजॉ़य के खतरे को ध्यान में रखते हुए गुजरात में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे है। गुजरात के सभी बंदरगहों को अलर्ट मोड पर रहने के सलाह दिए गए है। प्रशासन ने मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की निर्देश दिए है। चक्रवात बिपरजॉय के चलते केरल- कर्नाटक के तटीय और लक्ष्यद्वीप- मालदीप के इलाकों में कोंकण- गोवा- महाराष्ट्र तट पर आठ से 10 जून तक समूद्र में बहुट ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है।

First Updated : Wednesday, 07 June 2023
Tags :