Gandhi Jayanti 2023: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti 2023: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया.

calender

Gandhi Jayanti 2023: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने संदेश में उन्होंने कहा मैं सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान सभी देशवासियों से अपने विचारों, भाषण और कार्यों में महात्मा गांधी के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने एवं कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने की अपील भी कीं.

राष्ट्रपिता ने जीवन भर लड़ी अहिंसा की लड़ाई

राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता अपने पूरे जीवन में अहिंसा के लिए लड़ाई लड़ने के साथ-साथ स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों का भी मुद्दा उठाया. राष्ट्रपित मुर्मु ने अपने संदेश में आगे कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन में सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ी.

'गांधीजी के आंदोलन से हमें मिली आजादी'

देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महात्मा गांधी ने हम सभी देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक विशाल आंदोलन का नेतृत्व किया. इसी आंदोलन ने इतिहास की दिशा बदल दी और हमें आजादी मिली.

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी के विचारों से दुनियाभर के कई नेता प्रभावित थे. उन्होंने कहा, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधीजी के विचारों से प्रभावित हुए थे. 

First Updated : Sunday, 01 October 2023