United Nations: संयुक्त राष्ट्र में भरतीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज की दहाड़, महिला का देश में हो रहा विकास

United Nations: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि, भारत 2030 आने से पहले सतत विकास के लक्ष्य पर 1.2 को पार करने की करार पर है.

calender

United Nations: भारत की विकास यात्रा को साझा करने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के उच्च स्तरीय नीति संवाद में पहुंची भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज. उन्होंने कहा कि, यह मेरे लिए गर्व की बात है कि, मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला. कंबोज ने बताया कि भारत देश हर चीज के विकास में प्रतिबद्ध है. भारत 2030 आने से पहले सतत विकास के लक्ष्य पर 1.2 को पार करने की करार पर लगातार कार्य कर रहा है.

रुचिरा कंबोज का पोस्ट

दरअसल रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिलाओं की विकास की भी चर्चा की है. उनका कहना है कि, भारत महिलाओं के विकास के लिए भी बेहतर कार्य कर रहा है. इतना ही नहीं रुचिरा कंबोज ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके कहा कि " जनसंवाद कार्यक्रम में भारत की विकास यात्रा को साझा कर मैं गर्व की अनुभूति महसूस कर रही हूं"

पीएम का गुजरात ग्लोबल समिट का बयान

आपको बता दें कि, बीते 10 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट कार्यक्रम के दौरान बताया था कि, आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत देश को अधिक विकसित देशों की सूची में शामिल करने का हमारा लक्ष्य है. जबकि भारत निरंतर विकास के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, भारत अभी आजादी के 75 साल पूरे कर चुका है. इसलिए अभी देश के विकास की तरफ ले जाने के लिए भारत अगले 25 वर्ष तक लक्ष्य पर काम करेगा.

अश्विनी वैष्णव ग्लोबल समिट का बयान

वहीं गुजरात ग्लोबल समिट कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि, इस साल गुजरात में देश की पहली मेक इन इंडिया चिप का निर्माण होने वाला है. साथ ही 104 विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम पेश किया जाएगा.

उनका कहना था कि, विश्व स्तर पर सेमीकंडक्टर में कुल 10 लाख पेशेवरों की जरूरत है. और भारत देश इसका लाभ अवश्य उठाएगा. आगे वैष्णव कहते हैं कि, मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि, वह अपने इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण भारत में करने वाली है. इतना ही नहीं मंत्री ने कहा साल 2023 से भारत देश यूरोप और जापान जैसे देशों के साथ निर्यात करना आरंभ करेगा.

First Updated : Thursday, 18 January 2024