india Manch: इस मंच से बीजेपी नेता ने विपक्ष पर ये सवाल किया कि क्या यह सच नहीं है कि इस देश के संविधान में 106 संविधान संशोधन हुए, जिसमें सबसे ज्यादा संविधान संशोधन करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है? क्या ये सच नहीं है कि देश की आजादी के बाद एक साल के भीतर संविधान लागू होने के एक साल के भीतर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संविधान का पहला संशोधन किया? जवाब अभिव्यक्ति की आजादी का जवाब देगा. क्या यह सच नहीं है कि भारत के संविधान की आत्मा भारत का प्रियम बल अपने प्रियम बल में संशोधन करने का काम किया? भारत के संविधान की आत्मा को छलनी करने का काम किया, अपने देश पर तानाशाही थोप थोप करके 74 जोत 42 में संविधान संशोधन किया जिसमें समाजवादी और पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़ने का काम किया. आपने संविधान को बार बार तोड़ा है, मरोड़ा है, कुचला है और आरोप हमपर लगा रहे हैं. चमन को सींचने में पत्तियां कुछ झड़ गई होंगी. यही इल्जाम हम पर लग रहा है बेवफाई का. मगर कलियों को जिसने रौंद डाला अपने हाथों से. वही दावा कर रहे चमन की रहनुमाई का.