Exercise के बाद करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा डबल फायदा

अगर आप बॉडी को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहा रहें है। उन्हें अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही से आपको विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

calender

अगर आप बॉडी को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहा रहें है। उन्हें अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही से आपको विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। घंटों वर्कआउट के बाद अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं तो आपकी इतनी मेहनत बेकार जा सकती है।

डाइट और वर्क आउट में काफी गहरा संबंध होता है। जिसका सीधा असर आपके वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज के परिणामों पर पड़ता है। इसलिए आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाना चाहिए जिससे आपकी मेहनत का पूरा फायदा आपको मिल सके।

1.केला- केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। साथ ही साथ यह गुड कॉर्ब्स का भी अच्छा स्रोत होता है। वर्कआउट के बाद इनकी हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है। ये कॉर्ब्स शरीर में ग्लाइकोजेन के स्तर को बढ़ाने व क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करते हैं।

2.खाएं सैंडविच- अगर आप कुछ लाइट और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो वर्कआउट के बाद सैंडविच खाया जा सकता है। आप ब्राउन ब्रेड में कई तरह की वेजिटेबल्स का इस्तेमाल करके खाएं।

3.ब्राउन राइस- आप वर्कआउट के बाद ब्राउन राइस भी खा सकते हैं। यह एंटी−ऑक्सीडेंट से समृद्ध होते हैं और इनमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

4.खूब पिएं पानी- एक्सरसाइज के दौरान आप काफी पसीना बहाते हैं, जिसके कारण शरीर से इलेक्टालाइट की कमी हो जाती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि आप खुद को हाइडेट रखें। वैसे तो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए पानी पिया जा सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो पानी के स्थान पर नारियल पानी पीएं। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर में फलूयड को बैलेंस करने में मदद करता है।

First Updated : Tuesday, 04 October 2022
Tags :