जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना हो सकता है आपके लिए खतरनाक, जानिए कितनी लें प्रोटीन की मात्रा

प्रोटीन को हमारे जीवन में काफी महत्व दिया जाता है।इसके सेवन से न केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हमारे शरीर की अनेक प्रकार की बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी और फायदेमंद पोषक तत्वों में से एक माना जाता है।

calender

प्रोटीन को हमारे जीवन में काफी महत्व दिया जाता है।इसके सेवन से न केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हमारे शरीर की अनेक प्रकार की बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। प्रोटीन सेहत के लिए जरूरी और फायदेमंद पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। हमारी डाइट में हर तरह के प्रोटीन और मिनिरल्स होना अतिआवश्यक होता हैं वरना शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है, लेकिन कई बार लोग इस चक्कर में जरूरत से ज्यादा विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन करने लगते हैं।

जिसके कारण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर की कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है,लेकिन आप ने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो जरुरत से ज्यादा ही प्रोटीन का सेवन कर लेते हैं।

जिसके कारण उन्हें शरीर में फायदा पहुंचने की वजह शरीर को कई नुकसान पहुंचने लगते हैं।आज हम आपको बतायेंगे कि अधिक प्रोटीन की मात्रा लेने से शरीर में किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है?

प्रोटीन शरीर के लिए क्यों है जरुरी?

कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी है। साथ ही यह हमारे शरीर की हड्डियों, मांसपेशियों त्वचा और बालों को मजबूत करने के लिए काफी लाभदायक है।इसके साथ ही प्रोटीन हमारे शरीर का निर्माण करने में कोशिकाओं की मदद करता है।यह हमारे शरीर में अनेक प्रकार के कार्य करता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

कितनी लें प्रोटीन की मात्रा?

कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हमारे शरीर को बॉडी वेट के आधार पर करीब 0.8 ग्राम प्रोटीन रोजाना शरीर के लिए जरूरत होती है। पुरुषों को प्रतिदिन औसतन 56 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए वहीं दूसरी ओर महिलाओँ को 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यदि आपके शरीर में किसी भी तरह की कोई भी बीमारी है, तो अपने किसी पास के डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

First Updated : Saturday, 25 March 2023