बेजान नसों में जान डाल देंगे ये दो फूड, शरीर में तेजी से होगा रक्त का संचार

कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अधिक लोग ऐसे होते हैं, जो नसों की समस्या को हल्के में ले लेते हैं।जिसके कारण उनके शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों हो हो जाती है। आप ने देखा होगा कि कई लोग नसों की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन वह इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं।

calender

कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अधिक लोग ऐसे होते हैं, जो नसों की समस्या को हल्के में ले लेते हैं।जिसके कारण उनके शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों हो हो जाती है। आप ने देखा होगा कि कई लोग नसों की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन वह इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं।

जो व्यक्ति नसों की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या के शिकार हो जाते हैं ऐसे व्यक्तियों के शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है।साथ ही उनका शरीर कमजोरी का शिकार भी बन जाता है। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में बीमारियां जल्दी प्रवेश कर सकती हैं।

उस व्यक्ति का शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों का घर बन जाता है।ऐसी स्थिति में ब्लड सुर्कलेशनन की रफ्तार कम हो जाती है साथ ही नसों की कमजोरी के कारण वेरिकोज वेंस, डीप वेन थ्रोबोफ्लेबिट्स,वेनस,अल्सर एरटेरियोवेनस फिस्टुला जैसी गंभीर समस्याएं शरीर में प्रवेश कर सकती हैं।जिससे आप पीड़ित हो सकते हैं। इसीलिए इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

विटामिन-सी की भरपूर मात्रा

हमारी सेहत को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए विटामिन-सी हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाते हैं।यदि किसी व्यक्ति के शरीर में नसों से जुड़ी कोई भी दिक्कत होती हैं, तो उसे विटामिन-सी युक्त पोषक तत्वों के आहार की जरूरत पड़ती है।इस समस्या का सामना करने के लिए फूलगोभी, बंदगोभी, स्ट्रॉबेरी, अन्नास डार्क लीफी वेजिटेबल, स्प्रॉउट, सतरे आदि चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन-सी के पोषक तत्व पाएं जाएं।

फाइबर की भरपूर मात्रा 

जो भी व्यक्ति इस तरह की बीमारियों से परेशान हैं ऐसे व्यक्तियों के लिए फाइबर की भरपूर मात्रा लेनी अतिआवश्यक होती है।यह न केवल डाइजेशन के लिए मददगार है बल्कि नसों को ताकत देने के लिए काफी फायदेमंद है।हमें फाइबर युक्त पोषक तत्व जैसे-ओटमील, ब्राउन राइस, हरी पत्तीदार सब्जी ,फूलगोभी, एवोकाडो व आदि चीजें जिनमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाएं ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।

First Updated : Monday, 27 March 2023