Karnataka Assembly Election 2023 Live: शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी हुआ मतदान

Karnataka Assembly Election 2023 Live: शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी हुआ मतदान

Karnataka Assembly Election Live: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। आपको बता दें कि मतदान शाम 6 बजे तक होगा। 13 मई को राज्य में वोटों की गिनती होनी है। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक 65.69 फीसदी मतदान हुआ।

कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जिस प्रकार से हमारी पार्टी, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कैंपेन की है उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करता हूं कि बढ़ चढ़कर कर्नाटक के विकास के लिए वोट करें।'
 

16:05 PM (1 year ago )

पूर्व PM ने एच.डी. देवेगौड़ा डाला वोट

पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह पहले एक छोटा सा गांव था, जो अब एक विकसित कस्बा बन चुका है। यहां बहुमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा की सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई गई हैं, इसका श्रेय यहां के विधायक एच.डी. रवन्ना को जाता है।'
 

10:33 AM (1 year ago )

कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने किया मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान जारी हैं। कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा, "भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है...मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।"

10:17 AM (1 year ago )

कांग्रेस प्रमुख डी.के शिवकुमार ने कहा- महंगाई देखकर वोट करें

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के शिवकुमार ने कहा कि 'आज मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है और वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वे एक प्रगतिशील, वैश्विक और विकसित कर्नाटक के लिए मतदान करेंगे। मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे और कांग्रेस को 141 सीटें देंगे। आगे उन्होंने कहा कि 'पिछली बार प्रधानमंत्री ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं। इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।

10:09 AM (1 year ago )

CM बसवराज बोम्मई ने किया मतदान

कर्नाटक के हावेरी में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव के मतदान केंद्र संख्या-102 पर अपना मतदान किया। इसके बाद वो मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें। मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है।

 

 

10:04 AM (1 year ago )

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने पहुंची दुल्हन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है, राज्य के चिक्कमगलुरु में एक दुल्हन मुदिगेरे बूथ संख्या-65, मकोनाहल्ली पर अपना वोट डालने पहुंची।
 

09:58 AM (1 year ago )

पूर्व CM येदियुरप्पा ने किया मतदान 

शिवमोग्गा के शिकारी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बोले कि 'मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं। विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं और भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी।